फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6.55 lakh duped by luring Rs 50 for sending screenshots

Etah News: स्क्रीनशॉट भेजने पर 50 रुपये देने का लालच देकर 6.55 लाख ठगे

Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
6.55 lakh duped by luring Rs 50 for sending screenshots
एटा। टेलीग्राम पर मूवी का स्क्रीनशॉट भेजने पर 50 रुपये देने का लालच देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी की गई। साइबर ठग ने युवक को एक ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने को कहा। मामले की शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी जयप्रताप सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को उसके पास टेलीग्राम पर मैसेज आया। उसमें लिखा था कि एक मूवी है उसका स्क्रीनशॉट भेजने पर 50 रुपये मिलेंगे। लालच में आकर उसने सहमति दी तो एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद टास्क देते हुए खाते में रुपये जमा कराए गए। हर बार अधिक धनराशि निकालने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

जय प्रताप सिंह जाल में फंस गए और धीरे-धीरे करके 4 से 7 अगस्त तक 6,55,000 रुपये साइबर ठगों के खाते में डाल दिए। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed