फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   636 women in the high-risk pregnancy category.

Etah News: हाई रिस्क गर्भधारण की श्रेणी में 636 महिलाएं

Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
636 women in the high-risk pregnancy category.
एटा। तमाम जागरुकता अभियानाें और स्वास्थ्य विभाग की कवायद के बावजूद गर्भवती महिलाएं सेहत के प्रति लापरवाही बरत रही हैं। इन्हीं लापरवाही की वजह से इस साल अब तक 636 महिलाएं हाई रिस्क गर्भधारण की श्रेणी में मिली हैं। उन्हें इस श्रेणी से बाहर निकालने के लिए उपचार दिया जा रहा है। जिले में दो माह में चार प्रसूता और दो नवजात की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में हर माह चार दिन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन होता है। इस दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा मेडिकल कॉलेज पर गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए विशेष शिविर लगता है। आशा और एएनएम के सहयोग से महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कराई जाती है। जिन केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं है, वहां से अनुबंधित निजी केंद्रों में भेजकर निशुल्क जांच कराई जाती है। मौजूदा वर्ष में इन केंद्रों पर 21791 महिलाएं आई हैं, जिनमें 636 महिलाएं हाई रिस्क गर्भधारण की श्रेणी में मिली हैं। इन महिलाओं में खून की मात्रा बेहद कम मिली है। उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती करके खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन-सुक्रोज चढ़ाया जा रहा है। वहीं कुछ महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क खून उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन





जच्चा-बच्चा की जान काे रहता है खतरा

मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना सिंह ने बताया कि खून की कमी से प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की जान का खतरा रहता है। कई बार प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होता है। मां की ह्रदय गति भी रुक सकती है। बच्चे के कमजोर होने का खतरा रहता है। इसलिए महिलाओं को गर्भधारण के बाद ही खून की जांच करानी चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग ने बढ़ाई गर्भवती महिलाओं की जांच
जिले के 8 सीएचसी व 36 पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में भी प्रसव किए जा रहे हैं। सीएचसी व पीएचसी की बात की जाए तो पिछले दो माह में 4 प्रसूता और दो नवजात की मौत हो चुकी है। सकीट ब्लॉक में एक, शीतलपुर ब्लॉक में दो और जैथरा ब्लॉक में एक प्रसूता की मौत हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की जांच बढ़ा दी है।



26175 लक्ष्य के सापेक्ष 21791 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक जनवरी से मई माह के बीच 21791 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। जबकि विभाग को पांच माह में 26175 गर्भवतियों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया था। विभाग को हर माह 5235 गर्भवतियों की जांच कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष विभाग द्वारा 4384 जांचे कम की गई हैं।





सभी सीएचसी व पीएचसी पर गर्भवतियों की जांच की जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष करीब 4 हजार गर्भवतियों की जांच कम हुई है। इसके लिए सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि गर्भवतियों की जांच का दायरा बढ़ाया जाए। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
--
देशदीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed