फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6 bridges will be constructed at a cost of Rs. 6.55 crore

Etah News: 6.55 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 6 पुल

Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
6 bridges will be constructed at a cost of Rs. 6.55 crore
एटा। जिले के विभिन्न मार्गों पर कई जगहों पर सकरे पुल बने हुए है जिसकी वजह से सड़क हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर सकरे पुल की जगह नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन को करीब 6.55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे लोगों को अवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न मार्गों पर बने 6 सकरे पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलीगंज तहसील में तीन, सदर तहसील में दो और मारहरा क्षेत्र में एक पुल बनाया जाएगा। अलीगंज क्षेत्र में चिलौली से बिछंद रोड के पास सर्रा नाले पर करीब 1.64 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, जैथरा-पिंजरी मार्ग से खिरिया नागरशाह मार्ग पर 1.12 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह एटा-अलीगंज मार्ग से धरौही अहिरवार मार्ग के बरसाती नाले पर 1.23 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। तीनों पुल की चौड़ाई वर्तमान में 3 मीटर है, निर्माण के बाद इसकी चौड़ाई करीब 7.5 मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा- कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो पुल का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 91 लाख रुपये और 83 लाख रुपये है। इन दोनों पुलों की चौड़ाई वर्तमान में लगभग 7 मीटर है। निर्माण होने के बाद इसकी चौड़ाई 12.5 मीटर हो जाएगी। वहीं, मारहरा क्षेत्र में एटा-कासगंज मार्ग से रारपट्टी के लिए एक पुल का निर्माण होगा जिसकी लागत करीब 82 लाख रुपये है। बताया कि अगले सप्ताह तक प्रस्ताव को स्वीकृत मिल जाएगी। जिसके बाद इन जगहों पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed