फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   56 couples get married in mass wedding ceremony

सामूहिक विवाह समारोह में 56 जोड़ों की कराई गई शादी

Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
56 couples get married in mass wedding ceremony
सामूहिक विवाह में दूल्हा-दुल्हन के साथ मौजूद डीएम डॉ विभा चहल । - फोटो : ETAH
एटा। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जीटी रोड स्थित एटा क्लब में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 54 हिंदू एवं 02 मुस्लिम जोड़ों सहित 56 जोड़ों की रीति रिवाज के अनुरूप शादी कराई गई।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, डीएम डॉ. विभा चहल, सीडीओ अजय प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में अनेकानेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इसी क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एटा क्लब में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाने का प्रावधान है, इसमें 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये का विभिन्न प्रकार का सामान एवं 6 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन खर्च शामिल हैं। कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य एवं उनकी टीम ने हवनकुंड के सामने मंत्रोच्चारण करके परंपरागत ढंग से शादी की रस्मों को सम्पन्न कराया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, डीएसटीओ रेखा मिश्रा, बीएसए संजय सिंह, वीडीओ अशोक कुमार सिंह, अनुज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed