फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5234 patient of chay rog in etah

जिले में क्षय रोग से ग्रसित है 5234 मरीज: फोटो

Mon, 22 Mar 2021 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
5234 patient of chay rog in etah
प्रेसवार्ता करते जिला क्षयरोग अधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
जनपद में विश्व क्षय रोग दिवस को लेकर जागरूक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों की जांच भी की जा रही है। इस बार विश्व क्षय रोग दिवस की थीम द क्लॉक इज टिकिंग रखी गई है। विश्व क्षय रोग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करना व क्षय रोग की रोकथाम के लिए कदम उठाना है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया वर्तमान में जिले में 5234 मरीज क्षय रोग से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने अस्पताल प्रांगण स्थित कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में टीबी उन्मूलन के लिए विभाग की क्षय रोग खोजी टीमों द्वारा घर-घर जाकर संभावित मरीज खोजे जा रहे हैं व लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च को सदर विधायक डेविड वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं पुलिस लाइन एटा पर विशेष जांच शिविर व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कैलाश मंदिर पर लोगों को टीबी के प्रति जानकारी दी गई। मंगलवार के दिन बड़ी हनुमानगढ़ी पर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पैम्फलेट बांटे जाएंगे। समन्वयक आशीष पाराशरी ने बताया कि जनपद में वर्ष 2020 में कुल 4192 मरीज पंजीकृत किए गए। जिसमें 1661 प्राइवेट मरीज थे। इसके अलावा जनवरी 2021 से अब तक कुल 1042 मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल में एड्स व क्षय रोग की होगी जांच
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया जिला जेल में लगभग 1300 से अधिक बंदी है। जहां 22 से 27 मार्च तक स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी की एड्स व क्षय रोग की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed