फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   500 plants dry, then preparations to plant new plants there

500 पौधे सूखे, फिर वहीं नए पौधे लगाने की तैयारी

Wed, 06 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
500 plants dry, then preparations to plant new plants there
गांव रारपट्टी में सूख चुके पौधे । संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शासन के निर्देश पर उत्साह के साथ वन महोत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन यह उत्साह पौधे रोपने तक ही सीमित है। साल 2020 में रारपट्टी में रोपे गए 1500 में से 500 पौधे सूख गए। पुराने पौधों को बचाने में नाकाम वन विभाग फिर इसी स्थान पर नए पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

हर साल वृहद पौधरोपण किया जाता है। लाखों की तादाद में पौधे तो लगा दिए जाते हैं, लेकिन इनकी देखरेख की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी जाती है। जिसके चलते आधे से अधिक पौधे पेड़ बनने से पहले दम तोड़ जाते हैं। कुछ सूख जाते हैं तो कुछ को आवारा पशु नष्ट कर देते हैं। साल 2020 में पूरे जिले में 19 लाख पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन

जिसका मुख्य कार्यक्रम शीतलपुर ब्लॉक के रारपट्टी में आयोजित किया गया था। यहां पर 1500 पौधे रोपे गए, लेकिन देखरेख के अभाव में करीब 500 पौधे सूख गए। पौधों की सुरक्षा के लिए चारों तारों की बेरीकेडिंग तो की गई, लेकिन यह टूटी पड़ी है। वहीं इस इस वन महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को इसी स्थान पर खाद्य वन की स्थापना की जाएगी। जिसमें यहां फलदार वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदुआ में लगाए गए पौधे भी सूखे
साल 2021 में जुलाई माह में जिले भर में 23 लाख पौधे लगाए गए थे। मुख्य कार्यक्रम निधौली कलां ब्लॉक के भदुआ गांव में हुआ था, जहां 15 हजार पौधे रोपे गए थे। शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस इस कार्यक्रम में मौजूद रहे थे। यहां पर एक सप्ताह के अंदर ही 50 फीसदी से अधिक पौधे सूख गए। वहीं कुछ पौधे बिना लगाए ही मैदान में छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed