फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 thousand students of council schools are shivering in the cold

Etah News: ठंड में ठिठुर रहे परिषदीय विद्यालयों के 50 हजार विद्यार्थी

Sun, 10 Dec 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
50 thousand students of council schools are shivering in the cold
एटा। दिसंबर माह में एक सप्ताह से अधिक का समय व्यतीत हो गया है। सर्दी भी पड़ रही है, लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 50 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में अभी डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के तहत स्वेटर-यूनिफॉर्म, जूते-मोजे आदि की धनराशि नहीं पहुंची है। विद्यार्थी बिना स्वेटर व जूते-मोजे के सर्दी में ठिठुरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



जिले के 1691 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 43 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सरकार द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। इससे विद्यार्थी के लिए बैग, यूनिफार्म, स्वेटर, जूते व मोजे खरीदने होते हैं। पहले विद्यालय स्तर से ही प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाते थे, लेकिन सवाल उठे तो इस व्यवस्था में परिवर्तन किया गया।
विज्ञापन


सरकार अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने लगी, लेकिन जिले में चल रहे शिक्षा सत्र में अब तक 93 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि आई है। यह धनराशि प्रथम चरण में भेजी गई थी। जबकि 50 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यह धनराशि नहीं आई है। जबकि 10 दिसंबर व्यतीत हो चुकी है। ऐसे में सर्दी में सुबह के समय विद्यार्थी ठिठुरते हुए विद्यालयों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खातों में आई धनराशि नहीं खरीदा स्वेटर
विद्यालयों के प्रधानाध्यापकाें की मानें तो जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि पहुंची भी है। उनमें से अधिकांश अभिभावकाें ने बच्चों के लिए स्वेटर नहीं खरीदा है। विद्यार्थी पुराना स्वेटर पहनकर ही विद्यालयों में पहुंच रहे हैं।



शासन से ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। प्रथम चरण में 93 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंच गई है। 42 हजार विद्यार्थियों का आधार कार्ड सत्यापित कर शासन को भेजा जा चुका है। अन्य के आधार कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ से ही अभिभावकों के खाते में धनराशि डाली जाएगी। - दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed