फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 lakhs cheated on the pretext of becoming a distributor and retailer

Etah News: डिस्ट्रीब्यूटर व रिटेलर बनाने का झांसा देकर ठगे 5 लाख

Tue, 28 Oct 2025 09:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
5 lakhs cheated on the pretext of becoming a distributor and retailer

विज्ञापन
एटा। कस्बा व थाना अलीगंज निवासी नंदकुमार ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कंपनी का जनसेवा केंद्र खोलने और डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।
थाना अलीगंज में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नंद कुमार ने लिखा है कि उड़ान कंपनी के नाम पर विनय पांडे, तरुण कुमार जुडेजा, शांतनु आनंद और विपिन सिंह ने 5 लाख रुपये की ठगी की है। 10 सितंबर 2023 को इन लोगों ने उसे व साथी विकास दुबे को बुलाकर बताया कि उड़ान कंपनी प्रत्येक जिला व तहसील स्तर पर केंद्र खोल रही है।
विज्ञापन

यहां पर डिस्ट्रीब्यूटर व रिटेलर बनाए जाएंगे जो कि डिजिटल लेनदेन का कार्य करेंगे। इसके लिए कंपनी के खाते में तीन-तीन लाख रुपये डालने पड़ेंगे और डिस्ट्रीब्यूटर आईडी बनाने के लिए 25000 रुपये जमा होंगे जो कंपनी के वॉलेट में डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास करने के बाद नंद कुमार ने 5 सितंबर 2023 को 2 लाख और विकास दुबे ने 15 सितंबर को 2 लाख व 21 अक्तूबर को 1 लाख रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद इन लोगों ने उड़ान सेवा केंद्र तो खुलवा दिया लेकिन किसी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की।

संपर्क करने पर टालमटोल करते रहे और बाद में कंपनी बंद करके भाग गए। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed