{"_id":"67def8d7b84fc45c9102d201","slug":"5-lakh-20-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-pretending-to-recharge-10-rupees-etah-news-c-163-1-sagr1016-131309-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10 रुपये का रिचार्ज करने का झांसा देकर खाते से निकाले पांच लाख 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10 रुपये का रिचार्ज करने का झांसा देकर खाते से निकाले पांच लाख 20 हजार
Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। सकीट ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त फौजी की मोबाइल फोन सिम बंद होने पर साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। 10 रुपये का रिचार्ज करने का झांसा देते हुए डेबिट कार्ड की डिटेल और ओटीपी लेकर खाते से 5.20 लाख रुपये निकाल लिए। थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेवानिवृत्त फौजी ने बताया कि 23 दिसंबर 2024 को उनके फोन में पड़ी जिओ की सिम अचानक बंद हो गई। अगले ही दिन 24 दिसंबर को वह अपने आप चालू हो गई। इसी दिन एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और उसने बताया कि आपकी सिम का डाटा बंद कर दिया गया है। 10 रुपये से रिचार्ज कर लीजिए, उसके बाद सिम चालू हो जाएगी। ऑनलाइन रिचार्ज की बात करते हुए बातों ही बातों में उसने डेबिट कार्ड की डिटेल और ओटीपी ले ली।
बताया कि बाद में कुछ शक हुआ तो मैं बैंक पहुंचे और वहां खाते के बारे में जानकारी ली। तब पता चला कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दो बार में 5.20 लाख रुपये 24 दिसंबर को निकाल लिए हैं। यह पैसा केनरा बैंक की किसी शाखा में गया है। उसी समय अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत 1930 और साइबर पोर्टल पर कर दी। वहीं, 21 मार्च को साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।