{"_id":"66ca43457114f6d0bd068bd4","slug":"5-fake-notes-of-rs-100-found-in-etah-branch-of-canara-bank-etah-news-c-163-1-eta1001-121775-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैनरा बैंक की एटा शाखा में मिले 100 रुपये के 5 नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैनरा बैंक की एटा शाखा में मिले 100 रुपये के 5 नकली नोट
Sun, 25 Aug 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
एटा। केनरा बैंक की एटा शाखा में 100 रुपये के 5 नकली नोट पाए गए। कानपुर से आईं आरबीआई अधिकारी ने ये नोट पकड़े। मामले में जांच के बाद बैंक के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आम आदमी के पास की तो बात ही छोड़िए, अब बैंक के अंदर भी नकली नोट मिलने लगे हैं। जिला मुख्यालय स्थित केनरा बैंक की शाखा में जांच के दौरान 100-100 के 5 नोट नकली मिलने से बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। इन कर्मचारियों को पता ही नहीं चला कि नोट जाली हैं। जमा होने के बाद ये नोट तिजोरी के अंदर भी पहुंच गए। पकड़े जाने के बाद नोट जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजे गए थे। जांच में नोटों के नकली होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।
थाना कोतवाली नगर में नोडल अधिकारी श्रेया कुमार प्रबंधक दावा अनुभव भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर ब्रांच ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि अपनी टीम के साथ जाली नोट का पता लगाने के लिए 18 जुलाई 2024 को केनरा बैंक की एटा शाखा पहुंची। यहां मुद्रा तिजोरी में पांच नोट 100-100 के जाली मिले। भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का मुद्रण करना या उनको चलन में लेना बड़ा अपराध है। इसी के तहत बैंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बताया कि बैंक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वो अपने यहां नोटों की जांच के लिए एक फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री बनाएं या वहां भेजने के लिए व्यवस्था रखें। अग्रणी बैंक प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। सोमवार तक अवकाश है, मंगलवार को जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।