फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   498 polling parties will be undergoing a vote

498 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान

Wed, 07 Oct 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 07 Oct 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
498 polling parties will be undergoing a vote
 पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए विकास खंड कार्यालय पर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में सोरों एवं सहावर विकास क्षेत्र में मतदान होना है। मतदान कराने के लिए 498 पोलिंग पार्टियों की आवश्यकता पड़ेगी। यह पोलिंग पार्टियां विकास खंड कार्यालय से रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टी की रवानगी को लेकर कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। विकास खंड कार्यालय पर अलग अलग काउंटरों की व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


दो रंग के होंगे मतपत्र
कासगंज। चुनाव के लिए मतपत्रों को अलग-अलग रंग में तैयार कराया गया है। इससे मतदाताओं को दिक्कत न हों। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेट किए तैयार
कासगंज। चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मियों के लिए पैकेट तैयार कर लिए गए हैं। यह पैकेट पोलिंग पार्टी रवाना होते समय कर्मियों को दिए जाएंगे। इन पैकेटों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के मतपत्र केे अलावा अन्य आवश्यक सामग्री रहेगी।

पुलिस सुरक्षा में जाएंगी पोलिंग पार्टियां
कासगंज। पहले चरण के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पोलिंग पार्टियों के वाहनों के साथ पुलिस के जवान भी रवाना किए जाएंगे। यही नहीं मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।

कहां कितनी पोलिंग पार्टियां
विकास क्षेत्र        पोलिंग पार्टियां       कर्मी
सोरा़े                 343               1069

सहावर              155                  682

पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी को सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। - कर्णवीर सक्सेना प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed