फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   466 people will get the benefit of Chief Minister Housing Scheme

Etah News: 466 लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

Tue, 19 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
466 people will get the benefit of Chief Minister Housing Scheme
एटा। जिले में बेघर दिव्यांगों तथा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को घर देने की शुरुआत मंगलवार को प्रारंभ की गई। जिले के सभी 8 ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुल 466 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके योजना के तहत जिले के 259 दिव्यांग तथा 207 प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर बेघर को घर देने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिले में ब्लॉक अलीगंज में 49, अवागढ़ में 82, जैथरा में 30, जलेसर में 23, मारहरा में 112, निधौली कलां में 57, सकीट में 14 तथा शीतलपुर में 99 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसमें दिव्यांग तथा प्राकृतिक आपदा पीड़ित दोनों ही श्रेणी के कुल 466 लाभार्थी लाभान्वित हुए। इस योजना के तहत लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं निधौलीकलां में दीपक कुमार गुप्ता सहायक विकास अधिकारी, विपुल अग्रवाल लेखाकार, जितेंद्र सिंह लिपिक,गेंदालाल, सुखबीर सिंह, मयंक सिंह, ज्योति वर्मा, देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed