फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   42 kg polythene seized, fine of 26 thousand rupees collected

42 किलो पॉलीथीन जब्त, 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

Wed, 29 Jun 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
42 kg polythene seized, fine of 26 thousand rupees collected
अलीगंज में पॉलिथिन के खिलाफ रैली निकाल कर जागरूक करते कर्मचारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए बुधवार से शहर में प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 42 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई और 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से पिछले तीन दिनों से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए शहर में मुनादी कराई जा रही थी। बुधवार को भी सुबह के वक्त शहर के समस्त बाजार व सड़कों पर पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए फिर मुनादी कराई गई। सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका परिषद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ की टीम ने संयुक्त रूप से बाजार में छापा मार कार्रवाई शुरू की। शहर के मेहता पार्क से बाबूगंज बाजार, घंटाघर, ठंडी सड़क, जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर छापा मार कार्रवाई की गई। आठ प्रतिष्ठानों से करीब 42 किलोग्राम पॉलिथीन, क्रॉकरी, प्लास्टिक के गिलास, प्लेट आदि जब्त किए।
विज्ञापन

इन सभी प्रतिष्ठानों से करीब 26 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जब्त किए गए सामान को नगर पालिका परिषद के वाहनों द्वारा पालिका में रखवाया गया। ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम में जितेंद्र शर्मा, कर अधीक्षक मुन्नालाल, राजस्व निरीक्षक रामानंद यादव, सुशील गिरि, पवन कुमार, राजेश यादव, शैलेंद्र कुमार, बाल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे वसूला इतना जुर्माना
असीम बेगम- 1 हजार
फनीम - 500
शिवशक्ति ट्रेडर्स- 5 हजार
सोनू किराना स्टोर- 2 हजार
संजीव गुप्ता- 500
आलोक कुमार- 1 हजार
डीएस स्वीट्स- 1 हजार
सुभाष मिष्ठान भंडार- 15 हजार
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड अलीगढ़ व नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा शहर में संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापा मार कार्रवाई की गई है। जिसमें 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed