फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   41 samples filled with fertilizer seeds, licenses of two shops suspended

खाद बीज के भरे 41 सैंपल, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Tue, 16 Nov 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
41 samples filled with fertilizer seeds, licenses of two shops suspended
जलेसर क्षेत्र में खाद बीज के सैंपल भरती विभागीय टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कृषि विभाग ने विकासखंड निधौलीकलां और जलेसर में मंगलवार को छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 41 खाद बीज के सैंपल भरे गए। वहीं दो दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस निलंबित किए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को विकासखंड निधौलीकलां और जलेसर में करीब 65 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर खाद के स्टॉक को भी पीओएस मशीन द्वारा मिलाया गया। खाद के चार और बीज के 37 नमूने भरे। वहीं 20 प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं मिलीं, जिस पर 18 दुकानदारों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

वहीं ज्ञानी बिल्डिंग मैटेरियल जलेसर और कृषि खाद भंडार निधौलीकलां का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी विकासखंड क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसके अनुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed