फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   40 bighas of wheat crop belonging to four farmers burnt

Etah News: चार किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
40 bighas of wheat crop belonging to four farmers burnt
जलेसर में गेहूं की खेत से उठता धूआं। संवाद
जलेसर। क्षेत्र के गांव रेजुआ में बृहस्पतिवार को 40 बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर स्वाहा हो गई। भयावह आग में एक विधवा सहित चार किसानों की फसल जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक 40 बीघा गेहूं की फसल जलने के बाद आग शांत हुई।
विज्ञापन


रेजुआ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर को आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के खेत पर पहुंचने तक आग सूखी फसल में फैल चुकी थी, पानी की बौछार डालने पर भी आग तेज हवा के साथ सूखी फसल में फैलती जा रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक 40 बीघा खेत में रखी गेहूं की फसल के जलने के बाद आग शांत हुई।
विज्ञापन

इस भीषण अग्निकांड में गांव की विधवा मुन्नी देवी, सविंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह प्रभावित हुए हैं। पीड़ित किसानों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। विधवा मुन्नी देवी के पति के निधन के बाद वह खेती पर निर्भर थी, उनके कोई संतान भी नहीं है। फसल जलने के बाद विधवा मुन्नी देवी का बुरा हाल है। किसानों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जली
फोटो- 19

अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अगतिया में बृहस्पतिवार की दोपहर को हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जीतू राठौर के खेत में गांव का राजवीर बटाई पर खेती करता था। खेत में खड़ी सूखखी गेहूं की फसल में आग लगने पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पास के नलकूप से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अथक प्रयास के बाद तीन बीघा फसल जलने के बाद आग शांत हो सकी। सूचना पर फायर बिग्रेड के समय रहते न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। किसानाें ने विद्युत निगम से हाईटेंशन लाइन की नियमित जांच की मांग की है, ताकि अग्निकांड की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed