फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   4 mobile phones and 90 thousand rupees stolen from two rooms

Etah News: दो कमरों से 4 मोबाइल और 90 हजार रुपये चोरी

Sat, 20 Jul 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
4 mobile phones and 90 thousand rupees stolen from two rooms
गिरफ्त में चोरी का आरोपी अंशुल व बरामद मोबाइल - फोटो : गिरफ्त में चोरी का आरोपी अंशुल व बरामद मोबाइल
एटा। थाना व कस्बा मलावन के मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती में बनी कॉलोनी से एक चोर बृहस्पतिवार की रात 4 मोबाइल व 90 हजार रुपये चोरी कर ले गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल माडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

बाल्मीकि बस्ती में थाना क्षेत्र के ही गांव कंगरौल निवासी सुनील का मकान है। इसके कमरे सुनील ने जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों को किराए पर दे रखे हैं। सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात कस्बे के ही मोहल्ला ताल का रहने वाला अंशुल कॉलोनी में आया। एक कमरे में रहने वाले राहुल व शिवम छत पर सो रहे थे और ताला खुला हुआ था। मौका देखकर अंशुल कमरे में घुस गया और एक मोबाइल व 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बराबर में ही भूमिमंडल व उनके दो साथियों के कमरे में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर 3 मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये निकाल कर रफूचक्कर हो गया। राहुल ने बताया कि उसके भाई शिवम की तनख्वाह के 20 हजार रुपये कमरे में रखे थे और एक एंड्रॉयड मोबाइल था। वहीं भूमिमंडल ने बताया कि उनके कमरे में रहने वाले दोनों साथियों को कई माह बाद तनख्वाह मिली थी। कुल मिलाकर 70 हजार रुपये थे। चोर उनके कमरे से नकदी सहित 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के समय घर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए तो पता चला कि चोर कस्बा का ही निवासी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी के पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। नकदी चोरी की बात हमारे संज्ञान में नहीं है। जांच करा रहे हैं, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed