{"_id":"66ca42009b6dfb8ff205c1d4","slug":"36th-provincial-sports-festival-concludes-etah-news-c-163-1-sagr1016-121794-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का हुआ समापन
Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में 36वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनकर एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
शतरंज अंडर 14 और अंडर 17 में प्रथम गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर आगरा, द्वितीय हनुमान प्रसाद धनुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वृंदावन की टीमें रहीं। अंडर-19 में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वृंदावन प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी अंडर 14 और अंडर 17 में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा विजेता बना।
खो खो अंडर 14 और अंडर 17 में श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मथुरा और अंडर-19 में कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बरेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बताया कि विजेता टीम क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगी।