फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   360 fever patients reached OPD, one patient each of dengue and malaria admitted

Etah News: ओपीडी में पहुंचे 360 बुखार के मरीज, डेंगू व मलेरिया एक- एक मरीज भर्ती

Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
360 fever patients reached OPD, one patient each of dengue and malaria admitted
एटा। बुखार का प्रकोप जिले में जारी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 360 बुखार के मरीज पहुंचे। डेंगू व मलेरिया का एक- एक मरीज वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन


वायरल बुखार से बच्चा हो या बुजुर्ग हर कोई परेशान है। यह बुखार 10 दिन सही होने में ले रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। शनिवार को यहां 2200 के लगभग नए पर्चे बने। मेडिसिन विभाग में 5 चिकित्सकों ने 723 मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया वायरल चल रहा है। लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। तेज धूप से आने के बाद ठंडा पानी पी रहे हैं। मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोग बुखार की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन

बताया कि डेंगू व मलेरिया के मामले भी आ रहे हैं। लोगों को इसमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करनी चाहिए। वहीं शुक्रवार की रात को सिढ़पुरा के सरावल निवासी अंकित इमरजेंसी में पहुंचे। उन्हें जांच में डेंगू निकला। इसके अलावा गांव मिर्जापुर सई निवासी 3 वर्षीय नवी को मलेरिया की पुष्टि हुई। बताया 5 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दिखाया फायदा नहीं मिला। इस पर यहां लेकर आए। जांच में मलेरिया निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed