फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   354 metric tons of DAP arrived, farmers will get relief

Etah News: 354 मीट्रिक टन डीएपी आई, किसानों को मिलेगी राहत

Sat, 26 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
354 metric tons of DAP arrived, farmers will get relief
एटा। रबी फसल की तैयारी के लिए सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं। डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट), एनपीके (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम) और एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) सहित कुल 7880.965 मीट्रिक टन खाद होने की बात कही जा रही है। शनिवार को 354 एमटी डीएपी खाद और प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

जिले में उर्वरकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने का अधिकारी दावा कर रहे हैं। वर्तमान में डीएपी, एनपीके, और एसएसपी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसान बिना किसी चिंता के अपनी जरूरत के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से अपील की है कि वे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें ताकि भूमि की उर्वरता बनी रहे। रबी फसल के तहत जिला के किसान सरसों, आलू और गेहूं की बुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. मनवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 354 एमटी डीएपी प्राप्त हुई है। इसको दुकानों पर पहुंचवा दिया है। किसानों को सलाह दी है कि वह फसलों की बुवाई में एसएसपी का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि फसल को सल्फर और अन्य पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। यह भूमि की उर्वरता को बढ़ाने में सहायक होता है और फसल की गुणवत्ता में सुधार लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी खाद के थोक और फुटकर विक्रेताओं तथा सहकारी समिति के सचिवों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह किसानों को उनकी जोतबही या खतौनी के आधार पर ही उर्वरक प्रदान करें। बिक्री का कार्य पीओएस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड के आधार पर ही किया जाए। अन्य जनपद के किसानों को उर्वरक न बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed