{"_id":"63a0ad7564ac3f692f69e73e","slug":"35-progressive-farmers-will-be-honored-etah-news-agr5573673175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 35 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 35 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित
विज्ञापन
एटा। चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के 35 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पंजीकृत किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त भी पहुंचेगी।
उप कृषि निदेशक रोताश सिंह ने सोमवार को बताया कि 23 दिसंबर को अलीगंज रोड स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा। वहीं फसल उत्पादन में पहला स्थान पाने वाले कृषक को सात हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को पांज हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान कुल 35 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें कृषि विभाग के 11, जिला उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और मत्स्य विभाग के आठ-आठ किसान शामिल होंगे। सभी किसानों को अलग अलग क्षेत्र में अच्छा उत्पादन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
2.90 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी सम्मान निधि
उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान दिवस के मौके पर जिले के पंजीकृत करीब 2 लाख 90 हजार किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रुपये पहुंचेंगे। सम्मान निधि भेजने का कार्य लखनऊ स्तर से किया जाएगा।