फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   35 people, including 13 Kanwariyas, injured in accidents; two referred to higher centers.

Etah News: हादसों में 13 कांवडियों सहित 35 लोग हुए घायल, दो रेफर

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
35 people, including 13 Kanwariyas, injured in accidents; two referred to higher centers.
एटा। जिले में 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में 13 कांवड़ियों सहित 36 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो कांवड़ियों को आगरा रेफर किया गया है। अन्य सभी का मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी। शुक्रवार से लेकर सोमवार शाम तक 5.30 लाख से अधिक कांवड़िये एटा से गुजरे। डाक कांवड़, कलश कांवड़ के साथ-साथ अलग-अलग तरह की कांवड़ लेकर कांवड़िया गंतव्य को गए। भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़िये जल्दी पहुंचने की होड़ में कई जगह दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं अन्य सड़क हादसो में 22 सामान्य लोग भी घायल हुए हैं। घायल कांवड़ियों की सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इन हादसों में करिश्मा और संध्या निवासी पुरांव थाना मलावन, ललित कुमार और माखनलाल निवासी बोर्रा खुर्द थाना अवागढ़, विवेक, रिंकू और सोनू निवासी सैलई थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद, अजय निवासी जैथरा, धर्मवीर निवासी नगला नया मैनपुरी, अंजली, चंदू, विष्णु, रिंकू, पंकज, विजय, अजय, अंकित, चंद्रशेखर, पंकज कुमार, अमन, अंजली कुमारी, ज्योति, वासुदेव, आकाश, अजीत, रौनक, अंकुश, गुड्डू, विशाल, उपेंद्र, सचिन सागर, आदित्य कुमार, गगन, सोनू और गिरीश घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से रिंकू और सोनू को आगरा रेफर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बताया कि विभिन्न सड़क हादसों में 13 कांवड़िये घायल हुए, इनमें से दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
---
रात को एक घंटे के अंदर पहुंचे 11 कांवड़िये तो मची अफरा-तफरी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे से एक घंटे के अंदर काफी संख्या में घायल पहुंचे। इनमें से 11 कांवड़िये थे जिनको तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं दो कांवड़ियों की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। शेष को भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

-
सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी। शुक्रवार से सोमवार की शाम तक 5.30 लाख से अधिक कांवड़िये गुजरे। हादसे में 13 कावड़िया घायल हुए हैं। सभी उपचार के बाद डिस्चार्ज होकर घर चले गए। - डाॅ. इलामारन जि., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed