फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   35 feet hight ravam dummy prepared to destroyed on desshahera

दशहरा पर 35 फुट ऊंचा फुंकेगा रावण का पुतला

Sun, 18 Oct 2015 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
35 feet hight ravam dummy prepared to destroyed on desshahera
 इस बार दशहरा पर 35 फुट ऊंचा रावण फुंकेगा। जबकि पिछले साल 28 फुट का रावण जला था। कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले भी तैयार हो रहे हैं। कासगंज के तोफीक इन पुतलों को बनाने में लगे हैं। इस बार पुतलों को सीधा खड़ा करने के लिए अंदर लोहे की सरिया डाली जा रही हैं। वहीं लोग आतिशबाजी का भी आनंद उठाएंगे। काफी दूर तक पटाखों की आवाज सुनाई देगी।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल पहले पुतला बनाने वाले कारीगर व कमेटी सदस्यों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसके चलते पिछले साल रेडीमेड रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले रामलीला कमेटी ने मंगाए थे। रंग बिरंगे यह पुतले 27 से 28 फुट लंबे थे जो धूं-धूंकर जले थे। इस बार यह पुतले यहीं रामलीला मैदान में बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें कासगंज के तोफीक बना रहे हैं। तोफीक बताते हैं कि यह काम उनका पुस्तैनी है। उनके बाबा व पिताजी भी रामलीला में इन पुतलों का निर्माण करते थे। अब वह इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के सिर, हाथ पैर आदि बनकर तैयार हो गए हैं। दशहरा तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुतलों को सीधा खड़ा करने के लिए इनके अंदर लोहे की सरिया भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के महामंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के साथ ही सती सलोचना का पुतला व लंका भी बनाई जा रही है। 23 अक्तूबर को पुतलों का दहन होगा। इस बार रावण का पुतला 35 फुट लंबा बनवाया जा रहा है जो दूर तक दिखाई देगा। आतिशबाजी भी जमकर होगी। पटाखों की आवाज लोगों को काफी दूर तक सुनाई देगी। पुतलों के निर्माण व आतिशबाजी पर 50 हजार रुपये का खर्चा आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed