{"_id":"690a457bd5624d66df01df02","slug":"33-people-booked-for-blocking-the-highway-by-placing-a-dead-body-etah-news-c-163-1-eta1001-141467-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 33 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 33 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन पर किसान की मौत के बाद हाईवे पर शव रखकर हंगामा करने का आरोप है।
उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में 11 नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया कि 2 नवंबर की देर रात गांव कल्याणपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी किसान विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जानकारी पर इसी गांव के रहने वाले रजनीश उर्फ टीटू, उदय उर्फ ऊदल, विपिन उर्फ सर्वेश, बल्ले उर्फ जनवेद, रामवीरेश, अतुल, अरविंद, अभिषेक, रविंद्र, प्रदीप और मेघ सिंह उर्फ भूरे घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इनके साथ 22 अज्ञात लोग और शामिल हुए तथा वाहनों को रोककर चालकों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं 5 बड़े ट्रक हाईवे पर लगाकर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया। जब पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले को देखते हुए वाहन चालक और राहगीर जान बचाकर भागने लगे। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और भय व्याप्त करने के मामले में इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और कार्रवाई की जा रही है।