{"_id":"67bb6ce4108be0ec24020334","slug":"33-highly-sensitive-centers-in-the-district-will-remain-under-strict-vigil-etah-news-c-163-1-sagr1019-130077-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले में 33 अति संवेदनशील केंद्र, रहेगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले में 33 अति संवेदनशील केंद्र, रहेगी कड़ी नजर
Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
एटा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 33 अति संवेदनशील हैं, जिन पर कड़ी नजर रहेगी। केंद्रों पर विद्यार्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान केंद्र्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जिले को 6 जोन और 20 सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं।
जिले में 92 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 57691 विद्यार्थी परीक्षा देंगें। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों का हिंदी का प्रश्नपत्र है। सुबह 8:30 से 11:45 तक परीक्षा होगी। केंद्र पर सुबह 8 बजे से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का भी हिंदी का प्रश्नपत्र है। यह दोपहर 2 से शाम 5:15 तक होगा। दोपहर 1:30 बजे से केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय विद्यार्थी को प्रवेश पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा उसे अपना आधार कार्ड भी प्रवेश के समय दिखाना होगा। इसके बाद ही विद्यार्थी को केंद्र पर प्रवेश करने दिया जाएगा।