{"_id":"6a0217f16de0ac69f402863d","slug":"3200-students-registered-on-the-track-education-portal-etah-news-c-163-1-eta1013-150458-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब के नशे में मिले 14 चालक, की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब के नशे में मिले 14 चालक, की गई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित मलावन टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात को ड्रंक एंड ड्राइव विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 14 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह एवं एआरटीओ सतेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विशेष ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें यातायात पुलिस के टीआई एवं टीएसआई के साथ-साथ सर्किल सकीट के थाना मलावन, सकीट एवं रिजाकर पुलिस ने जिले की सीमा में स्थित मलावन टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की।
टोल प्लाजा से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालकों की विशेष रूप से जांच की गई।
जांच के दौरान 14 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 01 मोटरसाइकिल के साइलेंसर को हटवाकर कुल 12 वाहनों के चालान नॉइस पॉल्यूशन में किए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा करने के लिए जागरूक किया।