फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   317 beds recorded in the medical college report

Etah News: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में दर्ज कर दिए 317 बेड

Thu, 02 May 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 May 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
317 beds recorded in the medical college report
एटा। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल पहुंची। उच्चाधिकारियों को भेजी जाने वाली रिपोर्ट की पड़ताल करने लगीं। रिपोर्ट में उन्हें कई खामियां मिलीं। बेड का गलत विवरण भरे जाने पर कर्मचारी को फटकार लगाई और सही रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राचार्य ने सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा से मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके, इस पर बात की। उच्चाधिकारियाें को भेजी जा रही रिपोर्ट को देखने के लिए मंगाया। जहां रिपोर्ट में कई जानकारियां उन्हें गलत मिलीं। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉलेज में 317 बेड हैं। उस पर प्राचार्य का पारा चढ़ गया। वह बोली मान्यता के समय ही कॉलेज में 320 बेड थे तो 317 कैसे रह गए? इन तीन वर्षों में कॉलेज में बेड बढ़े हैं। जो वर्तमान में 400 हो गए हैं।
विज्ञापन

यहां एसएनसीयू वार्ड सहित टीबी रोगियों को भर्ती करने के लिए वार्ड खोला गया है। अन्य विभागों में भी बेड की संख्या बढ़ी है। इसके बाद माइनर ऑपरेशन की संख्या कम मिली। उन्होंने कर्मी से पूछा कि माइनर ऑपरेशन किसे कहते हैं। जो ठीक तरह नहीं बता पाया। बाद में उसे समझाया। इसके साथ ही अन्य छोटी- छोटी खामियां मिली। जिनको दुरुस्त कर दोबारा रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed