फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   300 cows being taken for cutting were freed

काटने को ले जाए जा रहे 300 गोवंशों को कराया मुक्त

Sun, 03 Apr 2022 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
300 cows being taken for cutting were freed
शाहनगर टिमरुआ में मुक्त कराए गए गोवंश। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काटने को ले जाए जा रहे 300 से अधिक गोवंशों को जलेसर क्षेत्र से शनिवार रात मुक्त कराया। एटा व आगरा के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी। जिसके बाद दोनों ही जगहों के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की, हालांकि आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

विहिप विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार रात को 309 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। एत्मादपुर गोरक्षा विभाग की टीम तीन दिनों से पीछा कर रही थी। शनिवार को जानकारी मिली कि थाना जलेसर क्षेत्र स्थित शाहनगर टिमरुआ में राजस्थान के बंजारों के रूप में गायों को चराने के बहाने अपनी गायों के झुंड में गोवंशों को काटने के लिए ले जाते हैं। इसके बाद दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से संपर्क साधकर गोवंशों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाए हुए थे। घेराबंदी करने से पहले ही एसएसपी और डीएम एटा को पूरी जानकारी दे दी गई थी। मुक्त कराए गए गोवंशों में से 70 गायों को लिखा-पढ़ी कर स्थानीय लोगों को दे दिया गया। शेष गोवंशों को एडीओ पंचायत, पशुपालन विभाग द्वारा गोशालाओं में भेज दिया गया है। गोवंशों को मुक्त कराने में बनवारी चौहान, रामेश्वर सिंह धाकड़, फूल सिंह चौहान, ध्रुव चौहान, हरीश प्रताप सिंह, सुनील चौहान, बृजकिशोर राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed