फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   30 injured in bus and truck the crash

रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत में 30 घायल

Fri, 06 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 injured in bus and truck the crash
 शुक्रवार सुबह गांव परौली के पास पेड़ की टहनी बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सामने से तेजगति में आते ट्रक से भिड़ गई। बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल 18 यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर छह लोगों को आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह फर्रुखाबाद डिपो की बस एटा से फर्रुखाबाद की तरफ जा रही थी। वहीं ट्रक फर्रुखाबाद से एटा की तरफ आ रहा था। बताते हैं कि दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही बस थाना जैथरा के गांव परौली के  पास पहुंची। सामने एक पेड़ की टहनी आ जाने पर बस चालक ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




 मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ममता पत्नी रामविलास, इनकी बेटी वंदना, राखी, बेटा सुमित निवासी भगीपुर कोतवाली नगर, दुर्गविजय, इनकी पत्नी ऊषा देवी, नीलम पत्नी विनय, शिखा पत्नी राहुल, विनय निवासी सरौठ जसरथपुर, प्रदीप निवासी रामनगर थाना कंपिल फर्रुखाबाद, राजबहादुर निवासी डामरी सिढ़पुरा, लालजी यादव निवासी नोगजा अंबेडकरनगर, बुद्धपाल निवासी दयोना जैथरा, शीला पत्नी रूपराम, बबली पत्नी गिरीश, रूपराम निवासी रखा थाना जैथरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर भर्ती कराया। बाद में सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने ममता, राखी, लालजी यादव, राजबहादुर, गुलाब सिह, बुद्धपाल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सपा विधायक व भाजपा नेता पहुंचे
अलीगंज। बताते हैं कि रोडवेज बस के पीछे अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव भी आ रहे थे। घटना के बाद उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को कॉल कर जानकारी दी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बल्देव सिंह राठौर भी सहयोगियाें के साथ पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

---
भूटान से गुड़गांव जा रहा था ट्रक
अलीगंज। गांव परोली पर ट्रक व रोडवेज की हुई भिड़ंत के बाद ट्रक से मिले कागजात से पता चला है कि ट्रक भूटान से गुड़गांव जा रहा था। लोगों का कहना है कि भूटान से गुड़गांव जाने का यह रास्ता नहीं है, वहीं ट्रक में ऑयल भरा है जिससे शक की सुई और घूम रही है। इस संबंध में एसडीएम भैरपाल सिंह ने पुलिस को बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं कि आखिर भूटान से गुड़गांव जाने के लिए यही रास्ता क्यों चुना। बहरहाल पुलिस इस मामले में जानकारी करने में जुटी है और ट्रक में जो ऑयल के ड्रम रखे हैं उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed