{"_id":"683edd8ab5c8ee8db20caa8c","slug":"3-star-labs-running-without-registration-one-lab-sealed-and-1-given-notice-etah-news-c-163-1-eta1004-134408-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना पंजीकरण चल रहे 3 क्लीनिक, एक लैब सील और 1 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना पंजीकरण चल रहे 3 क्लीनिक, एक लैब सील और 1 को नोटिस
Tue, 03 Jun 2025 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की शाम दो ब्लॉक क्षेत्रों में छापेमारी की। बिना पंजीकरण चल रहे 3 क्लीनिकों और एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। जबकि मौके से भागे एक क्लीनिक संचालक की दुकान पर नोटिस चस्पा किया।
एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन और वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने सोमवार की शाम को छापेमारी की। निधौली कलां ब्लॉक स्थित सब्जी मंडी में एक बंगाली डॉक्टर का क्लीनिक सील कर दिया। ये क्लीनिक अपंजीकृत था। वहीं, बड़ा बाजार में लोकेंद्र और नगला उदिया में रुचि के क्लीनिक को सील किया गया। यहां पर किसी भी चिकित्सक का पंजीकरण नहीं था।
कार्रवाई की सूचना मिलने पर बड़ा बाजार स्थित भरत सिंह क्लीनिक संचालक शटर बंद कर भाग गया। अधिकारियों ने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके साथ ही विकासखंड सकीट में ओम पैथोलॉजी अपंजीकृत मिली, जिसे सील कर दिया गया।