फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 killed, 1 injured as tractor crushed labourers returning from farm

Etah News: खेत से लौट रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला 3 की मौत, 1 घायल

Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
3 killed, 1 injured as tractor crushed labourers returning from farm
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में घायल का परीक्षण करते चिकित्सक। संवादसामुदायिक स्वास्थ्य क - फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में घायल का परीक्षण करते चिकित्सक।
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी 4 मजदूर सोमवार की देर शाम खेत से लौट रहे थे। गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

रजपुरा निवासी शिवराज ने बताया कि बेटा आदेश (18), गुलशन (18), गीतम सिंह (26) और श्रीकृष्ण के साथ मजदूरी करके खेत से घर लौट रहे थे। आलू की खुदाई चल रही है, इसलिए देर शाम तक सभी लोग खेतों में काम करते हैं। चारों लोग सोमवार की देर शाम खेत से मजदूरी करने के बाद पैदल घर आ रहे थे। यह लोग गांव के पास तमरौरा मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इनको रौंद दिया। जिसके चलते यह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने आदेश, गुलशन और गीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीकृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार, गांव में पसरा मातम

गांव के पास ही एक साथ तीन मजदूरों की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। घर में सूचना पहुंची, तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed