फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 incidents of bike theft revealed, 2 youth arrested

Etah News: बाइक चोरी की 3 घटनाओं का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
3 incidents of bike theft revealed, 2 youth arrested
एटा। थाना सकरौली पुलिस ने फिरोजाबाद और हाथरस के दो युवकों को गिरफ्तार किया। 3 मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा कर तीनों मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाने में 30 जून को तेजप्रताप सिंह 31 जुलाई को राजेश कुमार और 6 अगस्त को सत्यम कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपेार्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने लालपुर बंबा के पास से रात 11.45 बजे संजू निवासी मुनिया खेड़ा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद और हासिम निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जबकि उनके तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार इन लोगों का संगठित गिरोह है। सभी मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चुराने के बाद मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग कर कर बेच देते हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed