{"_id":"66c8bb3e4392c683c80bd31d","slug":"3-class-7-girls-who-came-to-school-are-missing-etah-news-c-163-1-sagr1016-121742-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल आईं कक्षा 7 की 3 छात्राएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल आईं कक्षा 7 की 3 छात्राएं लापता
Fri, 23 Aug 2024 10:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की तीन छात्राएं शुक्रवार को लापता हो गईं। तीनों छात्राएं सुबह के समय स्कूल आई थी। लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचीं। तीन छात्राओं के लापता होने से हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस देर शाम तक जांच-पड़ताल और खोजबीन में लगी रही।
तीनों छात्राओं की उम्र 13-14 साल की है और एक ही कक्षा की छात्राएं हैं। इनमें से दो नगर के ही अलग-अलग मोहल्लोें की हैं और एक छात्रा पास के गांव की रहने वाली है। ये सुबह पढ़ने आई थीं। लेकिन छुट्टी के बाद दोपहर 3 बजे तक जब घर नहीं पहुंचीं तो परिजन का चिंता हुई। सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।
शाम के समय पुलिस छात्राओं के परिजन को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंची। जहां विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। इसमें छात्राएं स्कूल आती तो दिख रही हैं, लेकिन जाती नजर नहीं आ रही हैं। इस पर विद्यालय के प्रत्येक कक्ष की तलाशी ली गई। सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे, कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव देर शाम तक विद्यालय में डंटे हुए थे। सीओ ने बताया कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द किशोरियों को तलाश लिया जाएगा।