फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   29 patients found with viral hepatitis in one month

Etah News: एक महीने में वायरल हेपेटाइटिस के मिले 29 मरीज

Mon, 30 Jun 2025 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Jun 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
29 patients found with viral hepatitis in one month
एटा। बारिश का मौसम आते ही तमाम बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसी तरह वायरल हेपेटाइटिस भी बढ़ने लगा है। जून माह में 29 मरीज चपेट में आ चुके हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। वहीं, कुछ मरीजों की डायलिसिस भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस लिवर की एक बीमारी है जो वायरस के कारण होती है। यह एक संक्रामक रोग है जो लिवर में सूजन और क्षति का कारण बनता है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई अलग-अलग वायरस के कारण होते हैं। हेपेटाइटिस ए और बी के लिए टीके उपलब्ध हैं। हेपेटाइटिस बी और सी के प्रसार को रोकने के लिए इंजेक्शन साझा करने से बचना चाहिए और रक्त चढ़ाने से पहले इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

देरी से इलाज कराने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। बताया कि जून माह में 29 मरीज आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यहां पर डायलिसिस की सुविधा कर दी गई है जिससे फिरोजाबाद, कासगंज समेत आसपास के जिले के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेपेटाइटिस की चार साल से दवा ले रहे हैं। यहां पर दवाओं के साथ डायलिसिस की भी सुविधा मिल रही है, जिससे काफी आराम है। -राजपाल, किशनगढ़
पांच माह से हेपेटाइटिस का उपचार करा रहे हैं। काफी आराम मिला है। आज यहां पर डायलिसिस कराने के लिए आए हैं। -गीता देवी, फतेहपुर
--
ये हैं लक्षण
- भूख न लगना।
- आंखें पीली पड़ना।
- कमजोरी महसूस करना।
ये हैं कारण
- एक ही इंजेक्शन कई व्यक्ति को लगाना
- फैटी लिवर
- फास्ट फूड, चिकनाई युक्त भोजन अधिक खाना।
ये हैं बचाव
- अधिक से अधिक पानी पीएं
- टॉयलेट को ज्यादा देर तक न रोकें।
- शाम को हल्का भोजन लें।
- लक्षण मालूम पड़ने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed