{"_id":"619151b3030e5d60751906b7","slug":"2821-beneficiaries-took-benefit-of-chief-minister-jan-arogya-mela-etah-news-agr514672747","type":"story","status":"publish","title_hn":"2821 लाभार्थियों ने लिया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2821 लाभार्थियों ने लिया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ
विज्ञापन
एटा। जिले में 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का रविवार को आयोजन किया गया। 2821 लोगों ने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच और उपचार करा कर मेले का लाभ लिया। डीएम ने पीएचसी बागवाला और रूपधनी पहुंचकर मेलों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बागवाला और रूपधनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का शुभारंभ किया। चिकित्सीय स्टाफ को शासन की मंशानुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है। निरीक्षण में पाया कि चिकित्सीय परामर्श, क्षय रोग परीक्षण, रक्त परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, जनरल बॉडी चैकअप, कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है। डीएम ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें, शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा सके। इस मौके पर सीएमओ डा. उमेश त्रिपाठी, डा. अभिनव दुबे आदि मौजूद रहे।
---------------