फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2.81 lakh cheated from spokesperson in the name of investing in crypto currency

Etah News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर प्रवक्ता से ठगे 2.81 लाख

Fri, 21 Jul 2023 09:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jul 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
2.81 lakh cheated from spokesperson in the name of investing in crypto currency
एटा। शहर स्थित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर साइबर ठगों ने निशाना बनाया। पहले कई बार निवेश कराने के बाद ठगों ने रकम वापस किया था। जिसके बाद षड़यंत्र में फंसाकर 2.81 लाख रुपये ठग लिए। प्रवक्ता ने एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज के भूगोल प्रवक्ता डॉ. रामसिंह निवासी सीतापुर हाल निवासी नेहरू नगर कोतवाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक नंबर से पेड प्रमोशन के लिए व्हाट्सएप मेसेज आया। इसमें तीन वीडियो लाइक करने के बाद मर्चेंट टीम वेलफेयर टास्क था, जो क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट से संबंधित था। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए दो वेबसाइट एड्रेस दिए गए। पहले टास्क में 1002 और 3000 रुपये का निवेश कराया गया। इसका लाभ भी भी मिला। दूसरे में 12000 और तीसरे में 34 हजार रुपये निवेश कराया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि रकम ज्यादा होने पर उन्होंने निवेश करने से इंनकार कर दिया। इस पर ठगों ने कहा कि यदि वो ऐसा नहीं करेंगे तो पिछली रकम नहीं मिलेगी। इसके बाद वो ठगों के रचे गए षड़यंत्र में फंस गए। इसका परिणाम हुआ कि ठग उनसे 2 लाख 81 हजार रुपये ठग लिए। जिन खातों में रकम डलवाई गई, उनमें सीतापुर, मुरादाबाद और अहमदाबाद की विभिन्न बैंक की शाखाएं हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि साइबर अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क है, जो देश भर में फैला है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रवक्ता साइबर अपराध के शिकार हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed