फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   271 GPs government,

271 ग्राम पंचायतों में बनी सरकार

Sun, 20 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Sun, 20 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
271 GPs government,
 जिले की 423 ग्राम पंचायतों मे से 271 में रविवार को गांव की सरकार का गठन हो गया। ग्राम प्रधानों, सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रभारी खंड विकास अधिकारी मुन्नवर हुसैन ने 49 प्रधानों को शपथ दिलाई।सहायक विकास अधिकारी अजीमुद्दीन ने 255 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान शिवनरायन शर्मा, प्रदीप कुमार वशिष्ठ, रामनाथ, एवन सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
सोरों मे तहसीलदार शिव सिंह ने 43 प्रधान, 226 सदस्यों ने भी शपथ ली। पटियाली में तहसीलदार अशोक कुमार ने 35 प्रधान और 285 सदस्यों ने शपथ ली। सहावर में बीडीओ पीसी वार्ष्णेय ने 38 प्रधानों को शपथ दिलाई। एडीओ पंचायत मंजुल कुमार ने 418 सदस्यों को शपथ दिलाई। अमांपुर में बीडीओ गोविंद प्रसाद ने 300 प्रधान और 372 सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में तहसीलदार सहावर विनोद कुमार ने 26 महिलाओं अज्ञैर 19 पुरुष प्रधानों को शपथ दिलाई। एडीओ पंचायत विजय पाल ने 285 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान कानूनगो अनार सिंह, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण करने वालों में 85 वर्षीय सियाराम, 80 वर्षीय रामपाल, और 22 वर्षीय विनोद कुमार बादल शामिल रहे। सिढ़पुरा के सभाकक्ष में खंड विकास अधिकारी ने 31 ग्राम पंचायत प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई। 329 सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्विरोध सदस्य प्रमाण पत्र को रहे परेशान
कासगंज। ग्राम पंचायतों के निर्विरोध सदस्यों को अभी प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए हैं। काफी संख्या में सदस्य अपने प्रमाण पत्रों को पाने को एआरओ को तलाशते रहे। निरक्षण प्रधानों को शपथ लेने में काफी परेशानी आई।

पढ़ी लिखी महलाएं चलाएंगी सरकार
मामो की प्रधान रूबी और छिछौरा की प्रधान अलका यादव एमए बीएड हैं। महावर की प्रधान पूनम वर्मा ने एमएससी बीएड तक शिक्षा ग्रहण की है। झावर की प्रधान अनुपम देवी ने एमए तक शिक्षा ग्रहण की है। महिला प्रधानों में गांव के विकास को लेकर जज्बा देखा गया।  


विकलांग जगदीश के हौसले हैं बुलंद
ग्राम छावनी के प्रधान जगदीश विकलांग हैं। गांव के प्रधान पद की शपथ लेने के बाद वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed