फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   27 members took oath including district panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 27 सदस्यों ने ली शपथ

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
27 members took oath including district panchayat president
एटा। जीटी रोड स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित 27 सदस्यों ने शपथ ली। सोमवार सुबह से ही जनेश्वर मिश्र सभागार में अधिकारियों सहित सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह 11 बजे के बाद डीएम सहित सीडीओ अवधेश बाजपेयी वहां पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद अध्यक्ष ने मौजूद 27 सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बाद में जिला पंचायत के सभागार में बैठक हुई। जिसका संचालन अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार किया गया। सदस्यों ने समितियों के गठन का अधिकार अध्यक्ष को दिया। सदन में रखे गए प्रस्ताव को सर्व सम्मति से स्वाीकार किया गया। इस अवसर पर बीएसए संजय सिंह सहित कई अधिकारी और सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed