{"_id":"64c697855cd55f2fcd0d7566","slug":"25-lakh-looted-from-mini-bank-operator-etah-news-c-163-1-sagr1016-3108-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिनी बैंक संचालक से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिनी बैंक संचालक से ढाई लाख की लूट
Sun, 30 Jul 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। ग्राहक सेवा केंद्र और मिनी बैंक संचालक से देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट कर ली। तमंचे से डराकर करीब ढाई लाख रुपये नकदी और मोबाइल लूट ले गए। लूट की घटना पर हड़कंप मच गया। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
मारहरा कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी रवेंद्र का मिरहची कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र है। इसमें वह एसबीआई की मिनी बैंक भी संचालित करता है। रविवार शाम को काम खत्म करने के बाद अपने पुत्र तपेश के साथ बाइक से वापस मारहरा लौट रहा था। रास्ते में गांव मोती की सराय के पास बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। तीनों चेहरे को कपड़े से बांधे हुए थे। वहां पहुंचते ही रवेंद्र की बाइक को रोक लिया। तमंचे दिखाते हुए रवेंद्र का बैंक, पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। जिसके बाद बाइक से भाग गए।
रवेंद्र ने बताया कि घटना के बाद एक राहगीर को रोककर उसके मोबाइल से पिता राज्यपाल को फोन कर जानकारी दी। पिता 112 पर कॉल करते रहे, लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ। इसके बाद रवेंद्र बाइक से थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस उसे मौके पर लाई, जहां घटना को लेकर जांच-पड़ताल शुरू की गई। तीन थानों की पुलिस को बुलाकर लुटेरों की तलाश में लगा दिया गया। रवेंद्र का कहना है कि उसके बैग में करीब सवा दो लाख, पर्स में 17 हजार रुपये रखे थे। इनके साथ ही बदमाश मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए हैं। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगा दी गई हैं। तलाश की जा रही है।