फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   24 ghante mein 35 senteemeetar badha paanee

24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बढ़ा पानी

Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
24 ghante mein 35 senteemeetar badha paanee
गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तराखंड में हुई तेज बारिश और बादल फटने की घटना के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में गंगा के जलस्तर में 35 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि अभी इससे जिले के किसी इलाके में बाढ़ आने का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

गंगा में शनिवार को हरिद्वार से 100448 क्यूसेक, बिजनौर से 56894, नरौरा बैराज से 13258 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे कछला गंगा ब्रिज पर जलस्तर 162 के निशान पर जा पहुंचा है। जबकि शुक्रवार को जलस्तर 161.65 मीटर था। वहीं शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा में जल  का डिस्चार्ज 29183 क्यूसेक और बिजनौर से 22299 क्यूसेक था। मूसलाधार बारिश, बादल फटने से गंगा में उफान जारी है। वहीं उत्तराखंड में 48 घंटे के दौरान भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि अभी कासगंज के किसी भी इलाके में दिक्कत नहीं है। पर, गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर लो फ्लड के हालात बन सकते हैं। कछार में बसे गांव दतलाना के हरिओम मिश्र, उड़ैर के ग्राम प्रधान शंकर पाल ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ा है। पर, अभी खतरे की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन

इनसेट
सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हरिराम शर्मा ने बताया कि बाढ़ नियत्रंण कक्ष गंगा के जलस्तर पर नजर रखे है। अभी खतरे का कोई संकेत नहीं है। पहाड़ों में बारिश और बादल फटने की घटना के बाद जलस्तर में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed