{"_id":"6931ca144a77752ce4042ba8","slug":"235-lakh-voters-in-ssd-category-revealed-during-verification-etah-news-c-163-1-sagr1016-142919-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 2.35 लाख मतदाता एसएसडी श्रेणी में, सत्यापन में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 2.35 लाख मतदाता एसएसडी श्रेणी में, सत्यापन में हुआ खुलासा
Thu, 04 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नाम संदिग्ध पाए गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 1311967 मतदाताओं में से अब तक 235686 मतदाताओं को एएसडी श्रेणी में चिह्नित किया गया है। ये वे मतदाता हैं जिनके घर-घर सत्यापन के दौरान गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक बीएलओ द्वारा किए गए सत्यापन में पता चला कि कई मतदाता या तो अब यहां नहीं रहते या मृत्यु हो चुकी हैं। जबकि कुछ अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत हैं। इन्हें मृतक, अनुपलब्ध, स्थायी रूप से स्थानांतरित या अन्य श्रेणियों में दर्ज किया गया है। अब तक की गणना में 32659 मतदाताओं को मृतक, 74462 को अनुपलब्ध या अनुपस्थित, 103540 को स्थायी रूप से स्थानांतरित व 13027 को अन्यत्र पहले से पंजीकृत पाया गया है। जबकि 11988 को अन्य श्रेणियों में चिह्नित किया गया है।
विधानसभावार स्थिति पर नजर डालें तो एटा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 77654, अलीगंज में 62053, मारहरा में 48038, और जलेसर में 47941 मतदाता एएसडी की सूची में शामिल किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद जिले की मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।