{"_id":"6828c68b128c4753f30542d2","slug":"23011-applied-for-pradhan-mantri-gramin-awas-yojana-etah-news-c-163-1-eta1002-133661-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 23011 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 23011 ने किया आवेदन
Sat, 17 May 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले। लोगों के स्वयं सर्वे के अलावा कर्मचारियों से भी सर्वे कराया गया। 15 मई को पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए अंतिम सर्वे पूरा हुआ। शासन से प्राप्त आदेशों के बाद सर्वे के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
जिला परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि जनपद में सभी आठों ब्लाकों के 569 ग्राम पंचायत में कुल 23011 लोगों ने पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। इसमें 16767 लोगों ने स्वयं सर्वे किया है। सरकारी कर्मचारियों ने सभी ग्राम पंचायत में कुल 6244 लोगों को आवास पात्रता की श्रेणी में शामिल किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों द्वारा चिन्हित किए गए 99 प्रतिशत लोग आवास योजना के लिए पात्रता की श्रेणी में हैं। स्वयं सर्वे की पात्रता का आकलन भौतिक सत्यापन के बाद किया जा सकेगा। जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास योजना का लाभ देने से पहले 79 जिला स्तरीय अधिकारी पात्रता की जांच करेंगे। इसके बाद पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को एक लाख बीस हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी, जिससे वह आवास का निर्माण करा सकें।