{"_id":"037eec28934707a17cfecd75979ccc32","slug":"23-passengers-were-on-the-bus-without-a-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में 23 यात्री बिना टिकट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में 23 यात्री बिना टिकट मिले
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात दिल्ली से मोहम्मदाबाद जा रही एटा डिपो की बस की लखनऊ से आई टीम ने जैथरा में चेकिंग की। इस दौरान 23 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इस मामले में यातायात अधीक्षक ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक-परिचालक दोनों की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी है।
मंगलवार रात को एटा डिपो की बस में यात्रा कर रहीं 35 सवारियाें में 23 बिना टिकट थीं। पूछने पर सवारियों ने बताया कि पैसे देने के बाद भी परिचालक ने टिकट नहीं दिया। परिचालक की मनमानी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिना टिकट सवारियों में 20 लोग तो दिल्ली से ही आ रहे थे। वहीं तीन सवारियां एटा से अलीगंज की थीं।
बताते चलें कि प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से आई मुख्य प्रवर्तन दल अलीगढ़/इटावा की टीम ने यातायात अधीक्षक एके द्विवेदी के नेतृत्व में कस्बा जैथरा में एटा डिपो की बस यूपी 81 एफ 9145 की चेकिंग की। 35 सवारियों में से 23 बिना टिकट थीं। इनमें से सराय अगहत जा रहीं 20 सवारियां तो दिल्ली से ही बिना टिकट यात्रा कर रही थीं, जबकि तीन सवारियां एटा से अलीगंज के लिए सवार हुई थीं। यातायात अधीक्षक द्विवेदी ने जैथरा थाना में परिचालक यशपाल सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इतनी हो रही थी राजस्व चोरी
दिल्ली से सराय अगहत किराया-252 रुपये प्रति सवारी
20 सवारियों का किराया-5040 रुपये
एटा से अलीगंज का किराया-48 रुपये प्रति सवारी
तीन सवारियों का किराया-144 रुपये
23 सवारियों पर टिकट नहीं था।
पूर्व में भी हुईं हैं कार्रवाई
इससे पूर्व भी जिले में समय-समय पर कार्रवाई हुई हैं। गत वर्ष भी ऐसी ही एक कार्रवाई में एटा से मारहरा जा रही बस में 12 से अधिक बिना टिकट यात्री मिले थे। इतना ही नहीं परिचालक की जगह अन्य अनाधिकृत व्यक्ति टिकट बुकिंग करता पाया गया था। लखनऊ से आई टीम ने संबंधितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तत्कालीन अधिकारियों ने इनके विरुद्ध कार्रवाई की थी। एक अन्य कार्रवाई में चालक-परिचालकों की मिलीभगत से डिपो की बस अनाधिकृत तरीके से बारात ले जाती मिली थी। इसके बाद इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई थी।
संबंधित बस के संविदा चालक नारायण दत्त एवं परिचालक यशपाल सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही इनके सभी देयक एवं सिक्योरिटी जब्त कर ली गई है।
-संजीव कुमार यादव, एआरएम, एटा डिपो