फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   22 meritorious students of UP Board will be honored today

Etah News: आज सम्मानित किए जाएंगे यूपी बोर्ड के 22 मेधावी

Fri, 28 Jun 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
22 meritorious students of UP Board will be honored today
एटा। अमर उजाला की ओर से शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश एवं जनपद स्तर के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। एटा जिले के 22 छात्र छात्राएं सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा लखनऊ में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश स्तर के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि एटा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भी कार्यक्रम होगा। जिसमे यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिले की इंटरमीडिएट की दो छात्राओं ने राज्य स्तर की सूची में स्थान प्राप्त किया था। एमजीएच की छात्रा आभा सिंह को 96.40 प्रतिशत अंक मिले थे। इन्होंने प्रदेश में 8वां स्थान पाया था।
विज्ञापन

चौधरी बीएल इंटर कॉलेज नगला रेवती की छात्रा रेशू को 96.20 प्रतिशत अंक मिले थे। उन्हें दसवां स्थान मिला था। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया की डीएम प्रेम रंजन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed