{"_id":"61a70a7ab210f7353b13953e","slug":"215-sc-st-related-cases-disposed-of-rambabu-harit-etah-news-agr516387154","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी संबंधी 215 मामले किए गए निस्तारित: रामबाबू हरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी संबंधी 215 मामले किए गए निस्तारित: रामबाबू हरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में एससी-एसटी वर्ग के लोगों से संबंधित तीन हजार से अधिक मामले आयोग में प्राप्त हुए। इनमें से 1900 मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया है। वहीं 1126 मामलों में संबंधित विभागों द्वारा रिपोर्ट मंगाकर आयोग द्वारा निस्तारण किया गया। बताया कि उनके कार्यकाल में 282 मामलों में से 215 को निस्तारित किया जा चुका है।
इससे पहले सोमवार शाम को आयोग के अध्यक्ष ने मरथरा, मारहरा, भोगपुर आदि गांव में भ्रमण कर एससी-एसटी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि एससी-एसटी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता सक्षम प्राधिकारियों द्वारा समय से नहीं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने आर्थिक सहायता से संबंधित मामलों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनका निस्तारण कराया है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पहले मामले की जांच कराई जाए। एससी-एसटी एक्ट का गलत प्रयोग करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
----------------
पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण
आयोग के अध्यक्ष ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मौजूद मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।