{"_id":"63d906d6f7cbc81a053eb944","slug":"21-teachers-teachers-and-instructors-were-found-absent-in-schools-during-inspection-in-etah-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: स्कूलों में 21 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मिले अनुपस्थित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: स्कूलों में 21 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मिले अनुपस्थित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन
Tue, 31 Jan 2023 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:47 PM IST
सार
एटा जिले में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां शिक्षक स्कूल ही नहीं जाते। यदि जाते भी हैं तो ज्यादा देर नहीं रुकते। थोड़ी देर हाजिरी देने के बाद वापस लौट आते हैं। मंगलवार को अधिकारी निरीक्षण के दौरान दो दर्जन शिक्षक नदारद मिले।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो पिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में परिषदीय स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं। अगर पहुंचते हैं तो कुछ शिक्षक थोड़ा समय स्कूल में बिताने के बाद चले जाते हैं। इस तरह की शिकायतों पर मंगलवार को बीएसए ने अधीनस्थों के माध्यम से जैथरा विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कराया। यहां 21 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बीएसए संजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जैथरा विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का एबीएसए सहित जिला मध्याह्न भोजन समन्वयक, डीसी निर्माण से विद्यालयों का निरीक्षण कराया। ललहट में सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, नगला रामजीत में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, नगला जालिम में प्रधानाध्यापक, सिरगावन में सहायक अध्यापक गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा टिकाथर में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, बहलोल में शिक्षामित्र, मरहियां में शिक्षामित्र, जसरथपुर में प्रधानाध्यापक, नगला सकाटू में दो सहायक अध्यापक, तोसैया किसानन में सहायक अध्यापक, अहरेई में अनुदेशक, मिसोऊ में अनुदेशक गैरहाजिर मिले। वहीं बहगों में दो सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक नदारद मिले।
विज्ञापन