{"_id":"684b13d06bea92c9b20dbad3","slug":"21-councilors-of-marhara-announced-their-collective-resignation-etah-news-c-163-1-eta1003-134838-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मारहरा के 21 सभासदों ने सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मारहरा के 21 सभासदों ने सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की
Thu, 12 Jun 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। नगर पालिका परिषद मारहरा के 25 में 21 सभासदों ने सामूहिक त्यागपत्र दिए जाने की घोषणा की है। सभासदों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से भेंटकर त्यागपत्र देंगे। इसके बाद अलीगढ़ जाकर कमिश्नर से शिकायत करेंगे। सामूहिक इस्तीफा देने वाले सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर विकास कर्याें में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
कस्बे के मायावती इंटर कालेज के पीछे बृहस्पतिवार को सभासदों की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने विकास कार्यों की अनदेखी किए जाने एवं भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताई। पालिकाध्यक्ष से त्रस्त सभासदों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से भेंटकर सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की।
सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के साथ ही पालिका प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों की इस घोषणा से पालिका से जुड़े लोगों में हलचल पैदा हो गई है।