फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   21 children got freedom from complex diseases

जटिल बीमारियों से 21 बच्चों को दिलाई मुक्ति

Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
21 children got freedom from complex diseases
एटा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत एक साल में 21 बच्चों को जटिल बीमारियों से मुक्ति दिलाई गई है। कटे हुए होठ, मुड़े पैर जैसी बीमारियों से ये बच्चे पीड़ित थे। अलीगढ़ तक इनका इलाज कराया गया। इन बच्चों की खोज घर-घर और स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पड़ताल के बाद की गई।
विज्ञापन

जिले में प्रत्येक ब्लॉक पर दो आरबीएसके की टीमें कार्य कर रही हैं। एक टीम में दो चिकित्सक, ऑप्टोमैट्रिस्ट और एक स्टाफ नर्स को तैनात किया गया है। इनके द्वारा घर-घर और स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की गंभीर बीमारियों की पड़ताल करनी होती है। पिछले वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो 36 बच्चों को चिह्नित किया गया। इनमें से 21 का उपचार कराया गया है। इनमें 11 (क्लब फुट) टेड़े पैर वाले बच्चे थे। जबकि नौ बच्चे ऐसे थे जिनके होंठ जन्म से ही कटे हुए थे। एक बच्चा बोलने और सुनने में अक्षम था। जबकि ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के एक ऐसे बच्चे की भी पहचान की गई जिसके दिल में छेद था। परिजन को बच्चे की बीमारी के बारे में आभास तक नहीं था।
विज्ञापन

इस बच्चे की अलीगढ़ में उपचार प्रक्रिया चल रही है और उसका ऑपरेशन भी कराया जाएगा। बता दें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिह्नित गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. ओपी आर्या ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च तक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 36 बच्चों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 21 का उपचार कराया जा चुका है। जबकि दिल में छेद की परेशानी झेल रहे बच्चे के उपचार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएसके योजना प्रबंधक अभिलाख सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी, सीडीपीओ और आरबीएसके टीमों की बैठक होती है। इसमें एक सप्ताह की कार्ययोजना तैयार की जाती है। तीनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आपसी सामंजस्य बनाकर बच्चों के स्वास्थ्य पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed