फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 transformers blew up due to overheating, power supply remained disrupted for 28 hours

Etah News: गर्म होकर फुंक गए 2 ट्रांसफाॅर्मर 28 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
2 transformers blew up due to overheating, power supply remained disrupted for 28 hours
राजा का रामपुर। भीषण गर्मी में कस्बे के मोहल्ला मालियान और नगला पड़ाव के बिजली ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। मंगलवार की दोपहर को ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर 28 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कस्बे की ढाई हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति के लिए कस्बे के मोहल्ला मालियान में 100 केवीए और नगला पड़ाव में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा है। मंगलवार दोपहर को आग उगल रही तेज धूप की तपिश से ओवरहीट होने पर दोनों ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। कस्बे की ढाई हजार की आबादी प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी होने पर लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को देते हुए जल्द ही इनको बदलवाने को कहा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोग मंगलवार की रात भर परेशान रहे। गली, मकान की छतों और चबूतरों पर लोगों ने टहलते हुए रात काटी। बिजली न होेने पर बुधवार की सुबह पानी की समस्या पैदा हो गई। सुबह होते ही पानी के लिए हैंडपंप पर लोगों को लाइन में लगना पड़ा। बिजली न होने पर पूरे दिन गर्मी से महिलाएं, बच्चे, बुजर्ग बेहाल रहे। ट्रांसफाॅर्मर बदलने के बाद बुधवार दोपहर के समय आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के जेई इंतजार खान ने बताया कि धूप की तपिश से ट्रांसफाॅर्मर ओवरहीट हो रहे हैं। इनमें आग न लगे इसके लिए ब्रेकडाउन लिया जा रहा है। जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने पर ट्रांसफाॅर्मर आने में समय लगता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed