{"_id":"605a25818ebc3edbca371e22","slug":"2-dead-in-road-accident-etah-news-agr4857935136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मृतक ओमकार फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
फर्रु जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। इनमें एक युवक की मौत बाइकों की भिड़ंत में हुई है जबकि एक मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। दोनों शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
थाना व कस्बा अलीगंज स्थित बाईपास रोड पर अपना ढाबा के पास सोमवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में कुलदीप कुमार (25) पुत्र लालाराम निवासी किला रोड मोहल्ला लोहारी दरवाजा कस्बा अलीगंज की मौत हो गई। इस हादसे में दूसरी बाइक सवार संजू कुमार निवासी मदनपुर थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद घायल हुआ है। इसको सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया।
मृतक के भाई पंकज कुमार ने बताया है कि कस्बा स्थित सराय बस अड्डा के पास कुलदीप की बराबर की दुकान है, दुकान पर काम करने वाले लड़कों के लिए अपना ढाबा से खाना लेकर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव गदेसरा बंबा के पास सोमवार की देर शाम मजदूरी करके घर लौट रहे ओमकार उर्फ रामू (25) पुत्र राजकुमार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामू को सीएचसी अवागढ़ लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया, रास्ते में रामू की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए और मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

मृतक कुलदीप फाइल फोटो ।संवाद- फोटो : ETAH

पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद मृतक कुलदीप के परिजन ।संवाद- फोटो : ETAH

पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद मृतक ओमकार के परिजन ।संवाद- फोटो : ETAH