फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2 dead and 3 injured in road accident

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
2  dead and 3 injured  in road accident
पोस्टमार्टम ग्रह पर रोते विलखते मृ क के परिजऩ ।संवाद - फोटो : ETAH
सड़क हादसों में एक मैनपुरी की महिला सहित दो की सोमवार की सुबह मौत हो गई। मैनपुरी की महिला ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी तभी ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत के साथ ही ननद और मामा भी घायल हुए हैं, जबकि दूसरे हादसे में पुत्र के साथ पूजा करने जा रही महिला को मैक्स ने रौंद दिया, मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव जिरसिमी नहर पुल के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ऑटो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, हादसे में अल्का देवी (40) पत्नी मिही लाल निवासी मोहल्ला बैदन टोला थाना व कस्बा कुरावली, जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतका के मामा दाताराम निवासी गांव नगला जगरूप थाना कोतवाली देहात और ननद मंजू घायल हो गए। पुलिस ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। घायल दाताराम ने बताया है कि अलका देवी सोमवार की सुबह ही घर आईं थी और करीब नौ बजे लौट रही थी। वह एटा तक छोड़ने के लिए आ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

वहीं थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव धिरामई के पास मैक्स पिकअप ने यहां की निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी राजेश कुमार और इनके पुत्र दीपक को रौंद दिया। सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक को आगरा रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया है कि मां-बेटा पैदल ही गिरौरा स्थित मां मुरकटिया मंदिर पर पूजा करने जा रहे थे तभी मैक्स ने पीछे से रौंद दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed